DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हड़गहन में 7 फरवरी से दो दिवसीय मानस गान एवं व्याख्यान स्पर्धा

बालोद। ग्राम हड़गहन में 7 फरवरी से दो दिवसीय मानस गान एवं व्याख्यान स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल है।

आयोजन से जुड़े देवलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 7 फरवरी से प्रारंभ होकर दो दिनों तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभागी मानस गान एवं व्याख्यान स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में मंचीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page