DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद दुर्वासा निषाद महाविद्यालय अर्जुंदा में 5 दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला संपन्न

अर्जुंदा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में कौशल संवर्धन एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए 5 दिवसीय पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 02 फरवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक नांदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से आयोजित की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक श्रीमती तक्ष्णा थावरे ने व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे आत्म प्रबंधन, प्रभावी संवाद, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में 40 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उनके व्यक्तित्व और विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा भविष्य में उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सीखे गए कौशल को व्यवहार में लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति ध्रुव, सहायक प्राध्यापक (जंतु विज्ञान) द्वारा किया गया, जबकि समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक प्रभा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में छाया वर्मा, अतिथि व्याख्याता पीजीडीसीए भी उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page