DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोर्ड परीक्षाओं के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ शुरू, विद्यार्थियों व पालकों की समस्याओं का होगा समाधान

बालोद। बालोद जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ का संचालन किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन 05 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक संचालित होगी।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन का संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थी एवं पालक परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए विशेषज्ञों से संपर्क कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के मध्य आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा यह विशेष पहल की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि जारी हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थी और पालक विषय विशेषज्ञों से संपर्क कर परीक्षा संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ‘हेल्पलाइन 2026’ हेतु विषयवार सूची जिले के प्राचार्य समूह में साझा कर दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा से संबंधित तनाव या मानसिक दबाव की स्थिति में विद्यार्थी जिला चिकित्सालय बालोद के मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. श्रीमाली (मो. 9424296048) से संपर्क कर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे बिना तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करें तथा आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन का लाभ अवश्य उठाएं।

You cannot copy content of this page