DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घड़ी चौक पर चंचल सोनी व देवश्री जोशी का भव्य सम्मान, राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी में बढ़ाया जिले का मान

धमतरी। राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करने वाली कु. चंचल सोनी तथा टीम ऑफिशियल देवश्री जोशी का घड़ी चौक, धमतरी में भव्य एवं गरिमामय सम्मान किया गया।

यह सम्मान समारोह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी धमतरी, जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी, वरदान परामर्श सेवा संस्थान धमतरी एवं समाजसेवी लक्ष्मण पहलवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों प्रतिभाओं का पुष्पमालाओं, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों ने कहा कि चंचल सोनी ने अपने संघर्ष, अनुशासन और अथक मेहनत से न केवल धमतरी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने दोनों प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

You cannot copy content of this page