DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बहमनी में 7 से दो दिवसीय संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

निकुम।आशीर्वाद युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी बम्हनी के तत्वावधान में दो दिवसीय संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी को ठाकुर देव चौक कला मंच, बम्हनी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में मंडलियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।

समिति अध्यक्ष कुलदीप पटेल एवं राकेश देवांगन ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सामान्य वर्ग में प्रथम पुरस्कार 4001 रुपये, द्वितीय 3501 रुपये, तृतीय 3001 रुपये, चतुर्थ 2501 रुपये, पंचम 2001 रुपये, षष्ठम 1501 रुपये एवं सप्तम पुरस्कार 1001 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार महिला वर्ग के लिए भी अलग से पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार 3001 रुपये तथा अंतिम पंचम पुरस्कार 1001 रुपये प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र की सभी मानस गान मंडलियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह प्रतियोगिता धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

You cannot copy content of this page