DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आमंत्रण पत्र में नगर पालिका की सभापति गोमती रात्रे का नहीं है नाम, पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने की आपत्ति

बालोद। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आमंत्रण पत्र में बालोद नगर पालिका की महिला बाल विकास विभाग की सभापति गोमती रात्रे का नाम नहीं लिखा हुआ है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित सभी अन्य पार्षदों ने आपत्ति जताई है।

साथ ही कलेक्टर को इस संबंध में मांग पत्र भी सौंपा गया है। इसमें जिक्र है कि 10 फरवरी को बालोद में ही आयोजित सामूहिक विवाह के अंतर्गत जो कार्ड प्रचारित किया जा रहा है उसमें शहर में आयोजन होने के बाद भी नगर पालिका की महिला बाल विकास विभाग की सभापति का नाम होना खेद का विषय है। जबकि उक्त आमंत्रण पत्र में जिला पंचायत की महिला बाल विकास विभाग की सभापति चुन्नी मानकर का नाम अतिथि में शामिल किया गया है। लेकिन बालोद नगर पालिका क्षेत्र में हो रही इस आयोजन में नगर पालिका के महिला बाल विकास विभाग की सभापति का ही नाम अतिथिगण में शामिल नहीं है। इसलिए सभापति को सम्मान देते हुए आगामी संशोधन आमंत्रण पत्र और मंचीय सूची में गोमती रात्रे का नाम सम्मिलित करने की मांग की गई है। यह मांग करने वालों में पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित पार्षद प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, श्यामा यादव, पुष्पा साहू सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page