DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिग ब्रेकिंग न्यूज़-चूल्हा पथरा के जंगल में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, सड़ी गली मिली लाश, पुलिस पहुंची जांच में, शुरू हुई तलाश

गुरुर/ बालोद।
गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चूल्हा पथरा से लगे हुए जंगल के बीचो-बीच प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा ली है। घटना एक हफ्ते से पुरानी बताई जा रही है। जिसका खुलासा आज कुछ देर पहले ही हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुर थाना प्रभारी अरुण कुमार नेताम सहित अन्य स्टाफ घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच रहे हैं। टीआई का कहना है कि अभी कुछ जानकारी हासिल नहीं हुई है कि मृतक कौन हैं कहाँ के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर पूरी विवेचना के बाद ही आगे की जानकारी दे पाएंगे। इधर ग्रामीणों के मुताबिक लाश काफी सड़ चुकी है। पेड़ पर फांसी लगाई गई है। मौत के बाद दोनों की लाश जमीन पर आ चुकी है। लाश बुरी तरह से सड़ चुकी है। चेहरा भी पहचान नहीं आ पा रहा है। घटना की तस्वीरें विभत्स है इसलिए हम उसे ब्लर करके प्रकाशित कर रहे हैं। बाकी पुलिस जांच चल रही है। जिसके बाद खबर अपडेट होगी। पुलिस गुरुर व जिले के सभी थाना क्षेत्र में गुमशुदा लोगों के आधार पर भी छानबीन कर रही है।

You cannot copy content of this page