DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब प्यार की गजब कहानी- प्रेमिका दीपिका को लगा प्रेमी दीपक का है दूसरी लड़की से अफेयर, इसलिए कर रहा मुझे इग्नोर तो नागपुर के दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे ऑफिस से उठवाई, राजधानी से पुलिस ने सभी को पकड़ा


राजनांदगांव। राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक अजब प्यार की गजब कहानी वाली घटना हुई है। जिसमें एक प्रेमिका दीपिका सोनकुंवर ने अपने प्रेमी चिल्हाटी के हाड़ी टोला निवासी दीपक धनगाय को इसलिए उठवा दिया कि उसे शक था कि उसका प्रेमी किसी और लड़की के चक्कर में है। इसलिए वह उसे ठीक से बात नहीं कर रहा है। प्रेमी दीपक को ऑफिस से उठवा कर प्रेमिका व उनके दो दोस्त एक कार में राजधानी तक ले गए।

इस दौरान अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हुई और साइबर टीम के जरिए लोकेशन ट्रेस करते हुए प्रेमिका सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। व प्रेमी को छुड़ाया गया। पूरे छत्तीसगढ़ में इस घटना की चर्चा हो रही है। जब प्रेमिका से पूछताछ हुई तो कहने लगी कि उसका प्रेमी दीपक उसे इग्नोर कर रहा था। उसका फोन नहीं उठाता था। हमेशा नंबर बिजी बताता था। वेटिंग में रहने के बाद भी कॉल नहीं करता था। जब उसे गुस्से में उठवा कर कार में ले जा रहे थे, इस दौरान भी वह उससे बार-बार यही पूछ रही थी कि सच सच बताओ किस से अफेयर है पर वह कुछ नहीं बता रहा था। पुलिस ने आरोपियों में शामिल प्रेमिका दीपिका सोनकुंवर, उनके दो दोस्त विवेक भीमराव, कौशिक मेश्राम, कार चालक शोएग असलम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सभी आरोपी नागपुर के रहने वाले हैं।

You cannot copy content of this page