DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेमेतरा के स्वयंसेवकों शिवम रात्रें और किशन वर्मा ने इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ | नेहरू युवा केंद्र (NYKS) और शासकीय महाविद्यालय बेमेतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं माय भारत इकाई के स्वयंसेवक शिवम रात्रें और किशन वर्मा ने 23 से 27 जनवरी 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने कराटे, बॉक्सिंग, खेलकूद प्रशिक्षण, साहित्यिक गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की। साथ ही, कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में भी उन्होंने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम प्रथम स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में शिवम रात्रें ने विशेष स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या वीणा त्रिपाठी रासेभो, कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर मनीष वर्मा, और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं स्टाफ ने दोनों स्वयंसेवकों को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।
इस कार्यक्रम ने युवाओं को अनुभव, कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान किया और बेमेतरा जिले का नाम पूरे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गौरव के साथ उजागर किया।

You cannot copy content of this page