DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दमाद गया था ससुर के अंत्येष्टि में, घर में हुई चोरी, चोर शराब पीकर बोतल भी खाली छोड़ गए, पुलिस का खोजी कुत्ता बोरगहन में जाकर भटका

अर्जुंदा: नगर पंचायत अर्जुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला वार्ड क्रमांक 15 जो कि टिकरी और बोरगहन के मध्य स्थित है, जहां देवेंद्र साहू चिचलगोंदी निवासी अर्जुंदा में किराए पर रहते हैं, जिनके घर में बीती रात को करीब 42 हजार की चोरी हो गई। ससुर का देहावसान होने पर पति पत्नी पलारी चले गए थे. वही उनके तीन बेटी और एक बेटा जो अपने रिश्तेदार रघु साहू के घर सोने चले गए थे। यह घटना रात की बताई जा रही है। जब सवेरे उनके बेटे और बेटियां घर पहुंचे तो सामने दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर पता चला की अलमारी खुला पड़ा हुआ है। सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना अर्जुंदा थाने में दर्ज कराई गई। थाना निरीक्षक कुमार गौरव साहू के द्वारा डाग स्क्वायड बुलवाकर जांच शुरू किया गया है।  जांच में डाग स्क्वायड द्वारा ग्राम बोरगहन में पता चल रहा है की चोर कोई और नहीं ग्राम बोरगहन के अंदर ही छुपा हुआ है। चोर 4 से 5 की संख्या में हो सकते हैं। इसका अंदाजा तब लगा जब 5 से 6 खाली शराब की शीशी पाई गई। आपको बता दें चोर घर में रखें मिक्चर पैकेट खाद्य सामग्री को भी नहीं छोड़ा और मदिरा पान कर चखने का स्वाद लेते हुए इस चोरी को अंजाम दिया गया है।

ये सामान हुई चोरी

टीवी कॉन्वेक्स एलईडी, चांदी का सिक्का करीब 15 से 20, ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रिक मिक्सी बजाज लग्जरी, नगदी रकम लगभग 8 से 10 हजार रूपये, तांबे का लोटा फुल्कास का लोटा और तो और बच्चों का पॉकेट मनी से जमा किया हुआ गुल्लक भी चोर ले  गए हैं।

क्या कह रही पुलिस

अर्जुंदा थाना निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा बताया गया कि बोरगहन ग्राम में डॉग का बार-बार संकेत करना यह इशारा करता है कि चोर बोरगहन का हो सकता है या फिर यहां छिपा हुआ है हमारी टीम द्वारा विवेचना जारी है और जल्द ही उस अपराधी तक पहुंच जाएंगे।

You cannot copy content of this page