DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माघी पूर्णिमा गौरया मेला 2026: ग्राम मोहलाई में छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी की भव्य रात्रिकालीन प्रस्तुति 1 फरवरी को

बालोद | माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौरया मेला 2026 के अंतर्गत ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मोहलाई में दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार को रात्रिकालीन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रसिद्ध संगी जहुरिया छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी, ग्राम बिलाई ढबरी भाठा पारा, बलौदा बाजार द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम पटेल श्री बेदी लाल, निर्मलकर, मुन्ना लाल साहू, श्री राम ठाकुर, यादराम साहू, टिकेश्वर हिरवानी, दिलीप साहू, मुरलीधर साहू, शिव कुमार साहू, गुड्डू साहू, उत्तम साहू, भगवान सिंह साहू एवं निर्मल सिंह साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत कोगनी, मोहलाई की सरपंच श्रीमती सगेश्वरी तामेश्वर निषाद के नेतृत्व में ग्राम के सभी ग्रामीणजन आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। माघी पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र में आपसी सौहार्द, परंपरा और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौरया मेला एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का आनंद लेने की अपील की है।

You cannot copy content of this page