DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अटल चौक में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस, राष्ट्रगान समिति ‘जन गण मन’ ने किया भव्य ध्वजारोहण

डौंडीलोहारा। प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी डौंडीलोहारा के पुराना बस स्टैंड स्थित अटल चौक में राष्ट्रगान समिति ‘जन गण मन’ द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती माया ठाकुर, श्रीमती माधुरी निषाद, श्रीमती ममता साहसी, श्रीमती निरा निषाद एवं आरती संचेती उपस्थित रहीं, जिनके करकमलों से ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर देवेंद्र जायसवाल, जसराज शर्मा, धीरज जैन, महेंद्र जायसवाल, सुरेश देवांगन, नरेंद्र लुंकड़, प्यारेलाल निषाद, दिलीप बाफना, पलाश गुप्ता, भगवानी निषाद, धर्मेंद्र निषाद, ललित साहू, धन्नू यादव, संदीप भंसाली, लोकेश, गिरीश सिन्हा, दिलीप गुजराती, मिश्रीलाल बलदाऊ, अनमोल, सिद्धू जायसवाल, मयंक जायसवाल, नमन निषाद, विकास निषाद, मोती निषाद, काजल साहसी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्यारेलाल निषाद ने कहा कि आज के ही दिन हमारे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया, हम सभी उन्हें नमन करते हैं। श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि हमारे जवानों के बलिदान से ही आज हम स्वतंत्र रूप से जीवन जी पा रहे हैं। श्रीमती माया ठाकुर ने कहा कि यदि वीर सपूत नहीं होते तो आज भी देश गुलामी में जकड़ा होता।
श्रीमती ममता साहसी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ, जिसने हमें अधिकार और कर्तव्य दिए।
देवेंद्र जायसवाल और जसराज शर्मा ने वीर शहीदों की कुर्बानी को सदैव स्मरणीय बताया।
कार्यक्रम के अंत में धर्मेंद्र निषाद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम को सफल बनाया, इसके लिए राष्ट्रगान समिति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

You cannot copy content of this page