DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मतदान जागरूकता के लिए पदयात्रा आयोजित, ‘देश है पुकारता’ नारों से गूंजा गुण्डरदेही

गुण्डरदेही। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत माई भारत एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित माई भारत के सहायक निदेशक श्री नितिन शर्मा तथा डॉ. लीना साहू, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), जिला बालोद के संयुक्त तत्वावधान में, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुण्डरदेही के महत्वपूर्ण सहयोग से सर्व विभागों की सहभागिता में मतदाता जागरूकता पदयात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रमोद जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही, श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, श्री गुलशन साहू, सभापति जनपद पंचायत गुण्डरदेही उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, श्रीमती निखत सुल्ताना, सीईओ जनपद पंचायत गुण्डरदेही, सूर्यवंशी मैडम, वरिष्ठ कृषि अधिकारी, मार्कण्डेय, बीएमओ, नेताम मैडम, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, संजय शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी, कोमल सिंह कुल्हारे, व्याख्याता एवं कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, रैली प्रभारी घनश्याम साहू, ज्ञानप्रकाश साहू, किरण देवांगन, ओ.पी. साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता अभियान में माता कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही, शाहिद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही सहित राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम कार्यालय से मतदाता जागरूकता शपथ के साथ हुई, जिसके पश्चात बस स्टैंड तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में “देश है पुकारता, पुकारती मां भारती”, “मत की महत्ता को स्वीकार करे हर भारतीय”, “राष्ट्र की पहचान—हर मतदाता करे मतदान” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली के आयोजन में नीतीश राजा एवं रुद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।
रैली का समापन जनपद पंचायत गुण्डरदेही में जागरूकता संदेश एवं उद्बोधन के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय शुक्ला द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page