DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फरवरी में गांव-गांव में चौपाल, वीबी रामजी जन जागरण अभियान के तहत आमजन तक पहुंचेगी जानकारी

रायपुर/ बालोद। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और वीबी जी रामजी जन जागरण अभियान समिति के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने देश के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर अभियान के तहत पार्टी संगठन और पंचायत विकास विभाग द्वारा किए जा रहे जन जागरण प्रयासों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
यशवंत जैन ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा अब तक प्रत्येक जिला मुख्यालय में बड़े जिला सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आगामी फरवरी में सभी मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और गांव-गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर आम ग्रामीणों तक योजना और अधिनियम की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर इस अधिनियम के लाभ और महत्व से आम ग्रामीणों को अवगत कराया गया। अब तक 11,772 ग्राम पंचायतों, 20,363 गांवों के लगभग 7 लाख 63 हजार लोगों तक योजना की जानकारी पहुंच चुकी है।
यह योजना प्रदेश में किसानों और श्रमिकों के लिए उत्साह का कारण बन रही है, क्योंकि इसके माध्यम से गांव में रोजगार सृजित होंगे और गांव की आवश्यकताओं एवं विकास के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा संगठन और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page