DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चेयरमेन श्री तोमन साहू ने रेडक्रॉस भवन में ध्वजारोहण किया

बालोद/ रायपुर। इडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छ.ग. राज्य शाखा, रायपुर के चेयरमेन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का आयोजन प्रातः 8 बजे हुआ। उक्त ध्वजारोहण कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सीईओ एम. के राउत, रेडक्रॉस ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एस. के. पाण्डे कबीरधाम जिले से प्रबंध समिति के सदस्य श्री बालाराम साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चेयरमेन श्री तोमन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के वर्षगांठ पर मनाया जाता है। जिसने भारत को एक संप्रभू और लोकतांत्रिक गणराज्य का स्वरूप दिया। उन्होने सभी लोगो को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए एकता व अखण्डता बनाये रखने का संदेश दिये । इस अवसर पर भारतीय रेडकास के समस्त कर्मचारी बालमुकुंद दुबे, सत्यभान तिवारी, समीर यादव, शिवानंद मिश्रा, स्नेहा वर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा देवेन्द्र दुबे, चंद्रकुमार पनका उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page