DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में दिखा गणतंत्र का जश्न, जगह-जगह पर हुआ ध्वजारोहण, महिलाओं और बुजुर्गों की रही विशेष सहभागिता

भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे हुए प्रभात फेरी में शामिल

पंचायत में सरपंच देव कुंवर तो चौक में जनपद सदस्य दमयंती हरदेल ने किया ध्वजारोहण

बालोद। बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में सोमवार को गणतंत्र का पर्व खास रहा। इस दौरान सुबह से ही चौक चौराहों पर देशभक्ति गाने सुनाई देते रहे तो वही शासकीय संस्थाओं में सुबह 7:30 के बाद स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात से निकाली गई। जो गांव के विभिन्न चौक चौराहे, पंचायत, सेवा सहकारी समिति और बैंक तक पहुंच कर ध्वजारोहण का हिस्सा बनी। इस दौरान जहां ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच देव कुंवर कोशिमा सहित अन्य पंचों ने मिलकर ध्वजारोहण किया तो गांव के चौक के पास जनपद सदस्य दमयंती सुभाष हरदेल ने ध्वज लहराया। इस प्रभात फेरी में सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की विशेष सहभागिता रही। जो भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा में प्रभात फेरी में शामिल हुए थे। यहां के प्रधानाचार्य ताराचंद साहू के मार्गदर्शन में बच्चों ने आयोजन को सफल बनाया। गांव के विभिन्न चौक चौराहे और गलियों में वरिष्ठ बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं की विशेष भागीदारी के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्रामीण अध्यक्ष कोमिन साहू, वरिष्ठ बुजुर्ग कोमल देशमुख, उप सरपंच मनोज सुकतेल सहित समस्त पंच गण, सचिव खिलेश कुमार साहू, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी छगन देशमुख आदि मौजूद रहे। स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। गांव में त्यौहार मानकर अन्य कामकाज बंद रखे गए थे। इसके चलते इस राष्ट्रीय पर्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

You cannot copy content of this page