DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य कर्मचारी संघ बालोद द्वारा शैक्षिक बौद्धिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

बालोद।छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बालोद द्वारा बुद्ध विहार, बालोद में जिला एवं विकासखंड के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शैक्षिक बौद्धिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “वंदे मातरम्—वंदे मातरम् राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम्” सामूहिक गीत के साथ हुआ, जिससे सभा कक्ष में राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह संयोजक, हिंदू जागरण मंच छत्तीसगढ़ – भूषण लाल साहू एवं कृदत्त सह संघ चालक, जिला बालोद – राजेश्वर राव उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष तथा पंच परिवर्तन के साथ संगठन के मूल बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे, प्रदीप साहू, अजय शर्मा, आई.एल. लेंडिया एवं राजेश साहू द्वारा श्रीफल, शाल एवं लेखनी भेंट कर किया गया। इस अवसर पर संघटन मंत्री विकास शर्मा एवं चेतन यादव के पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत होने तथा मुन्नालाल गौतम के प्राचार्य पद पर पदोन्नत होने पर छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ की ओर से सम्मान किया गया।जिला सचिव गजेंद्रपुरी गोस्वामी ने जिला इकाई के छह माह के कार्यकाल का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय की जानकारी दी। बालोद विकासखंड अध्यक्ष चमन कलिहारी ने व्यक्तिगत गीत की प्रस्तुति देकर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।मुख्य वक्ता राजेश्वर राव ने संगठन की बारीकियों को उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक की मेहनत, निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से ही मजबूत संगठन खड़ा होता है, जो आज छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ बालोद की बड़ी उपलब्धि है।वहीं मुख्य वक्ता भूषण लाल साहू ने संघ के शताब्दी वर्ष के प्रमुख कार्य पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए वेदों में वर्णित चार धर्मों के माध्यम से एकता एवं सामाजिक समरसता के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वावलंबी जीवन एवं नागरिक कर्तव्यबोध को राष्ट्रहित के लिए आवश्यक बताया तथा सभी से संगठित होकर राष्ट्र कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के निर्देशानुसार मतदाता जागरण शपथ एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिलाध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे ने संघ की वार्षिक कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनवरी से अप्रैल तक प्रांतीय निर्देशानुसार सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव गजेंद्रपुरी गोस्वामी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विकास शर्मा, मनीष यादव, अजय शर्मा, लोमन सिंह राणा, हेमलाल सहारे, मनीष देवांगन, दिनेश मालेकर, शत्रुघ्न शाह, डोमार देशमुख, हरिश्चंद्र पटेल, हेमंत पांडे, प्रवीण सहारे, टी.आर. गंगबेर, जयकांत पटेल, सुरेश देशमुख, घनाराम देशमुख, राजेश साहू, भेद कोसले, चेतन यादव, हरीश रावटे, होरीलाल पटेल, प्रदीप साहू, मनीष यादव, नरेंद्र जांगड़े, अमित श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गेंद्रें, संजय रात्रे, केदारनाथ सुनहरे, राजेश पिस्दा, गेंदलाल साहू, राकेश जोगी, राजेश पांडे, ओमप्रकाश, लोकेंद्र बघेल, मुरारी सोनवानी, भूपेश लारिया, लालेश्वर ठाकुर, तुलसी डोंगरे, मनोरमा कुम्भज, रीमा सोरी, कल्पना साहू, हेमलता, दिव्या यादव, प्रियंका साहू, रागिनी साहू, उमेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page