DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग : गुरामी के जंगल में मिली महिला की लाश निकली बुढ़ापारा बालोद की रहने वाली कमला की, भाई ने टैटू के जरिए की बहन की पहचान

बालोद। बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरामी के जंगल में शनिवार को एक महिला की लाश मिली है। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया में तस्वीर जारी कर इसके पहचान की कोशिश की गई। इस बीच बालोद के बुढ़ापारा में रहने वाले राजपूत परिवार को भी इसकी खबर मिली। उनके परिवार की महिला कमला बाई राजपूत बीते शुक्रवार से लापता थी। जिसे एक हफ्ते से ज्यादा हो चुके थे। स्थानीय थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई गई थी। तस्वीर देखकर महिला के भाई को शंका हुई कि कहीं यह मेरी बहन तो नहीं है? उन्होंने पुलिस प्रशासन से संपर्क करके घटनास्थल पर जाकर देखा तो लाश में चेहरा पहचान नहीं आ रहा था। चेहरा सहित अन्य अंग बुरी तरीके से सड़ा हुआ पाया गया। फिर कलाई में लिखें टैटू KL को देखकर मृतका के भाई ने लाश की पहचान की। लाश बुढ़ापारा बालोद की निवासी 35 वर्षीया कमलाबाई राजपूत निकली। परिजनों ने डेली बालोद न्यूज को बताया कि करीब 10 साल से कमला मायके में रह रही थी। जिनका विवाह दुर्ग में हुआ था। उनका तलाक नहीं हो पाया था। मायके में ही रहकर रोजी मजदूरी का काम करती थी। पिछले हफ्ते शुक्रवार को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। घर से अपना मोबाइल लेकर गई थी पर कॉल लगाने पर वह रिसीव नहीं कर रही थी। एक दिन तक उनका मोबाइल चालू रहा फिर दूसरे दिन से मोबाइल बंद बताने लगा। दो दिन बाद भी उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबिन की पर कुछ हासिल नहीं होने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। कमलाबाई राजपूत के साथ क्या हुआ है अभी पुलिस जांच का विषय है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद असल कारण सामने आएगा। पुलिस सहित लोगों द्वारा इस हत्या की आशंका जताई जा रही है। गुरामी गांव में बांध के पास एक जंगल है, जहां झाड़ियों और पत्थरों के बीच में लाश मिली है। इससे यह भी चर्चा है कि महिला की हत्या कहीं और हुई है और लाश यहां लाकर छिपाई गई है। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल पर महिला का कोई मोबाइल या अन्य कोई पहचान के दस्तावेज भी नहीं थे। मृतका के भाई ने गोदना (टैटू) के जरिए ही अपनी बहन की पहचान की। जानकारी के अनुसार शनिवार को दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को घटना के बारे में पता चला और पुलिस को खबर की गई फॉरेंसिक टीम सहित स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page