DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया श्रद्धांजलि समारोह

बालोद। राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि नेताजी का योगदान आजादी की लड़ाई में अमूल्य है और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि नेताजी का देशभक्ति और आजादी के लिए जज्बा सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नेताजी ने पहली बार महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” कहा था।
श्रद्धांजलि समारोह में रामजीभाई पटेल, कसीमुद्दीन कुरैशी, मनोज ठाकुर, सत्यम जैन, सतीश यादव, सुनील मालेकर, किरण चंद्र साहू, अनिल यादव, सुमित शर्मा, साजन पटेल, रोहित सागर, नरेंद्र देशलहरे, शेख मतिन, रूपेश यादव, नारायण साहू, देवेन्द्र साहू, कमल टूवानी, गजेंद्र ढीमर, यश पर्चानी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page