DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किल्लेकोड़ा में वरिष्ठ व्याख्याता वाय.एस. मरकाम ने आयोजित किया नेवता भोज

बालोद। वनांचल क्षेत्र की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला किल्लेकोड़ा में आज वरिष्ठ व्याख्याता वाय. एस. मरकाम के द्वारा विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती ललिता गांवरे, सदस्यों श्रीमती किरण कुल्हार्य और श्रीमती बजंत्री गांवरे उपस्थित थीं।
माध्यमिक विभाग की ओर से एन.आर. शिवना (प्रधान पाठक), खिलावन उर्वशा (उच्च वर्ग शिक्षक), प्रवीण मानिकपुरी (उच्च वर्ग शिक्षक), गोयल मैडम (उच्च वर्ग शिक्षक) तथा हायर सेकेंडरी विभाग की तरफ से डॉ. बी.एल. साहसी (व्याख्याता), सी. जी. पटेल (व्याख्याता), जे.पी. बांधव (व्याख्याता), घनश्याम पटेल (व्याख्याता), श्रीमती त्रिजिला ठाकुर, श्रीमती मुक्ति और ललित देवहारी खगेश ठाकुर उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों को स्वादिष्ट नेवता भोज प्रदान किया गया।

You cannot copy content of this page