DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बसंत पंचमी पर शा. प्रा. व पूर्व माध्यमिक शाला गोडेला में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना

बालोद। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गोडेला में ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव से की गई। इस अवसर पर ऋतु परिवर्तन के इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाते हुए विद्या एवं ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती का वंदन कर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने ज्ञानार्जन और सद्बुद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। “वीणा वादिनी वर दे, विद्या का उजियारा कर दे” के मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
पूजन कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सोनिया साहू, साधना गायकवाड़, सत्यवती गायकवाड़, पालक समिति से परमिला साहू, गणेश राम जांगड़े, कुसुमलता कुर्रे तथा ग्राम सरपंच वागीश बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।

You cannot copy content of this page