DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में नवीन प्रवेश एवं समर्पण पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

बालोद/लाटाबोड़। सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शिक्षा आरंभ संस्कार एवं समर्पण पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 34 नवीन भैया-बहनों का विद्या आरंभ संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमें 8 बच्चों का तत्काल प्रवेश कराया गया, जबकि शेष बच्चों का प्रवेश 30 जनवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष कश्चित साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता केयत भुआर्य ने की। दोनों अतिथियों से उपस्थितजनों को प्रेरणादायी आशीर्वचन प्राप्त हुए। इस दौरान गरीब एवं अनाथ बच्चों के लिए समर्पण राशि भी एकत्रित की गई, जिसमें उपस्थित पालकों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कामिनी यदु, त्रिवेणी साहू, हरिप्रिया वैष्णव, पद्मिनी निषाद, मोनिका साहू, देवेश बघेल, दामिनी साहू, रेणुका मिश्रा एवं योगेंद्र निषाद का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन जितेंद्र सिंदराम ने किया।


विद्यालय में आगामी 25 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे वार्षिकोत्सव एवं समर्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी पालक एवं गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी ने दी।

You cannot copy content of this page