DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रूद्रप्रताप साहू राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

गुण्डरदेही (बालोद)lमाता कर्मा कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, गुण्डरदेही के स्वयंसेवक रूद्रप्रताप साहू (पिता: गुलाब कुमार साहू) राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) राज्य स्तरीय शिविर में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह राज्य स्तरीय शिविर “युवा नेतृत्व के माध्यम से नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण” विषय पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर 22 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदा बाजार में आयोजित होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एम. एल. देशमुख, जिला संगठक डॉ. लीना साहू, कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम साहू और वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेंद्र ने रूद्रप्रताप साहू को बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page