DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, बालोद पुलिस की तेज़ कार्रवाई,झलमला में दो सूने मकानों को बनाया था निशाना, शातिर चोर धराया

8.52 लाख की चोरी गई संपत्ति बरामद, मोटरसाइकिल व हथौड़ी भी जब्त
बालोद | 21 जनवरी 2026
बालोद पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए ग्राम झलमला में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बालोद पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 लाख 52 हजार 450 रुपये की चोरी गई संपत्ति बरामद की है।
दो सूने मकानों में एक ही दिन दी थी वारदात को अंजाम
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता गंगूराम ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी खैरतराई बीचपारा, थाना व जिला बालोद (हाल निवासी वार्ड नं. 11, डौंडी लोहारा) के रूप में हुई है। आरोपी ने दिनांक 19 जनवरी 2026 को झलमला क्षेत्र में दो सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पहला मामला: लाखों के जेवरात पर हाथ साफ
थाना बालोद के अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में प्रार्थी राकेश कुमार ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख 91 हजार रुपये है, चोरी कर लिए।
दूसरा मामला: नकदी चोरी कर हुआ फरार
दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत प्रार्थिया श्रीमती नम्रता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर ने मकान की दीवार फांदकर चैनल गेट व कमरे का ताला तोड़ते हुए 4,000 रुपये नकद चोरी कर लिए।
पुलिस की सख्ती, तकनीकी जांच से पकड़ा गया आरोपी
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही लक्ष्मण सिंह ठाकुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-LW-3989 से हथौड़ी लेकर झलमला पहुंचा और सुनसान मकानों में ताले तोड़कर चोरी की।
डौंडी लोहारा से बरामद हुआ चोरी का माल


आरोपी की निशानदेही पर डौंडी लोहारा स्थित उसके किराये के मकान से चोरी गया सोना-चांदी, 4,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लोहे की हथौड़ी बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर 21 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुराना अपराधी निकला आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है—
अपराध क्रमांक 136/2010 धारा 457 भादवि
अपराध क्रमांक 530/2023 धारा 454, 380 भादवि
इनकी रही अहम भूमिका


इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि सूरज साहू, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्योधन सिंह, आर. 514 मनीष राजपूत, आर. 18 धनेश्वर साहू तथा साइबर सेल बालोद के प्रभारी सउनि धरम भूआर्य सहित टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page