DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में विवेक धुर्वे का सराहनीय योगदान, दिखी उनकी प्रभावी भूमिका

बालोद
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में 09 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन बालोद जिले के दुधली में ऐतिहासिक रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय आयोजन में रोवर लीडर विवेक धुर्वे ने संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं समर्पण के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बालोद जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

राज्य व ब्लॉक स्तर की अहम जिम्मेदारी निभाई

जंबूरी के दौरान विवेक धुर्वे को राज्य स्तर के साथ-साथ बालोद ब्लॉक प्रभारी एवं जंबूरी मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने मीडिया समन्वय, सूचनाओं के संप्रेषण एवं आयोजन की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसकी सराहना राज्य स्तर पर की गई।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
जंबूरी में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले रोवर-रेंजर्स एवं लीडर्स को मोमेंटो एवं ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में राज्य मुख्य आयुक्त (रोवर) श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव श्री जितेंद्र साहू, राज्य आयुक्त श्री अशोक देशमुख, राज्य संगठन आयुक्त श्री अमित कुमार क्षत्रिय, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. भूषण साहू एवं जिला मुख्य आयुक्त श्री आकाश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बालोद के रोवर-रेंजर्स ने दिखाया अनुशासन और नेतृत्व

राष्ट्रीय जंबूरी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 5 रोवर एवं 4 रेंजर ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
रोवर वर्ग — हिमांशु, खिलेंद्र, चमन, दीपांशु, लुकेश
रेंजर वर्ग — लुपिका, निशा, सीमा, हेमलता
रेंजर प्रभारी श्रीमती ललिता सोरी का मार्गदर्शन भी सराहनीय रहा।

जिले के स्काउट-गाइड पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला सचिव के. एल. गजेंद्र, जिला प्रभारी भुवन सिन्हा, मधुमाला कौशल, डीओसी स्काउट्स नेम सिंह साहू, गाइड डीओसी प्रेमलता चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया, बालोद ब्लॉक सचिव रूपेंद्र सिन्हा सहित जिले के अनेक सक्रिय स्काउट-गाइडर उपस्थित रहे।

विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

जंबूरी के सफल समापन के पश्चात विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. एल. गौतम ने सभी रोवर-रेंजर्स का तिलक कर स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में मोमेंटो, ट्रैक सूट एवं राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्राप्त कर रोवर लीडर विवेक धुर्वे के नेतृत्व में बालोद जिले के रोवर-रेंजर्स ने न केवल जिले बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

You cannot copy content of this page