DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संध्या साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी बधाई

गुरुर। भाजपा नेत्री, जनपद पंचायत गुरुर की सदस्य एवं सभापति (स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग) श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रीमती साहू पिछले छह वर्षों से जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और विकास कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे अविभाजित भाजपा महिला मोर्चा मंडल गुरुर की कोषाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके जन्मदिन पर सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page