DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर

ऋषभ पांडेय, गुरूर। बालोद से गुरूर मार्ग पर ग्राम भरदा में आईटीआई के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शाम 6:30 बजे गुरूर से संजीवनी 108 की टीम घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गुरूर अस्पताल ले आई है।लेकिन एक की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण घायल को धमतरी रेफर किया जाएगा। घटना शाम 6 से 6:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों घायल गुरुर से नागा डबरी जाने के लिए निकले थे। तभी अज्ञात कार उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गई। घायलों में एक का नाम एवन यादव उम्र 23 वर्ष व दूसरे का नाम राकेश साहू उम्र 22 साल दोनों नागाडबरी के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना में दोनों के सिर व माथे पर गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page