DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लगातार मेहनत और समर्पण के बाद निकिता बंजारे का एसएससी जीडी आईटीबीपी में चयन

बालोद। गुरूर ब्लॉक के पलारी नगर पंचायत निवासी निकिता बंजारे ने लगातार 2 साल की कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद एसएससी जीडी आईटीबीपी में चयन प्राप्त किया, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हर सफल उम्मीदवार की कहानी प्रेरणादायक होती है, और निकिता की सफलता इसी का जीवंत उदाहरण है। बचपन से ही कुशल बुद्धि और देशभक्ति की भावना रखने वाली निकिता ने सेना में जाने का सपना संजोया और उस लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासन और निरंतर प्रयास करते हुए आगे बढ़ी।
निकिता न केवल अपने परिवार के लिए गर्व का विषय बनी हैं, बल्कि उन्होंने हजारों लड़कियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर दिखाया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार का आभार व्यक्त किया और साथ ही उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा दी – मोटिवेशनल आदित्य टंडन, योग गुरु और निषाद सर।
निकिता की कहानी यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page