जिला युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार



बालोद। राजीव भवन में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष प्रशांत बाला बोकडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा कांग्रेस बालोद के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाला बोकडे ने कहा कि सभी चयनित पदाधिकारी अब विभागीय और जमीनी स्तर पर जाकर संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं, छात्रों और आम जनता के जनमुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा मजदूरों से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार के नए मनरेगा कानून के खिलाफ गांव-गांव चौपाल बैठकों के माध्यम से आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। प्रदेश सचिव एवं जिले के प्रभारी पंकज वाधवानी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता के अधिकारों को कमजोर करने पर लगी हुई है और इसका ताजा उदाहरण नया मनरेगा कानून है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। आज के कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के महामंत्री आदित्य दुबे, जिला पंचायत के सदस्य एवं महासचिव गुलशन चंद्राकर, बालोद विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, उपाध्यक्ष दीपक सानू, शहर अध्यक्ष साजन पटेल, पार्षद समित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामिण मोहनीश पारकर, गुरूर ब्लॉक अध्यक्ष मोनू ठाकुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश कुमार, रमेश कुमार, अनिल सोनी, दिनेश्वर साहू, दल्लीराजहरा शहर अध्यक्ष परितोष हॉस्पॉल, तारकेश सिन्हा, हुकुम सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार साहू, मृत्युंजय सिन्हा, वी.महामंत्री, फैज अली शहर उपाध्यक्ष सहित सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page