भाजपा को मिली नई ऊर्जा: नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शहर मंडल ने मनाया उत्सव



बालोद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के चयन की घोषणा होने के बाद आज भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर में उत्सव मनाया। इस अवसर पर अटल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। महिला मोर्चा की बहनों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर उत्सव को और भव्य बनाया। तत्पश्चात शहर के प्रमुख मार्ग में रैली निकालकर आम जनता में मिठाइयां वितरित की गई।
इस अवसर पर सभी प्रमुख नेताओं ने नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि जिस नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, उसी नेता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हम सबके लिए खुशी का अवसर है।
उत्सव में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राकेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्णकांत पवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला पदाधिकारी राकेश यादव, भुनेश्वरी ठाकुर, निशा योगी, कमल पनपलिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला, मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर खान, वरिष्ठ नेता लोकेश श्रीवास्तव, सुरेश निर्मलकर सहित भाजपा के अन्य मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के चयन पर हर्ष व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page