DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का पदभारग्रहण समारोह बालोद के राजीव भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिन्हा एवं बालोद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अंचल प्रकाश साहू ने अपने पद का कार्यभार संभाला। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पद पर श्री चंद्रेश हिरवानी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पद पर श्री अनिल यादव कार्यरत थे। कार्यक्रम का आयोजन संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किया गया था। समारोह में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पद्मनी नन्नू साहू का स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने नए ब्लॉक अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए तथा उनके सुझावों को अमल में लाकर संगठन को और मजबूत बनाना चाहिए।
जिलाध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने अपने उद्बोधन में आठ वर्षों के अपने लम्बे कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि बालोद के कांग्रेस परिवार के सदस्य कर्तव्यनिष्ठ और सरल हैं, जो पार्टी के कामों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। नवनियुक्त अध्यक्षों ने सभी शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। आभार प्रदर्शन श्री विकास चोपड़ा ने किया।
समारोह में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, धीरेज उपाध्याय, रोहित सागर, प्रेमलाल ग्वाल्वंशी, सतीश यादव, गोपी हिरवानी, हेमंत यादव, धर्मेन्द्र रामटेके, जनार्दन निषाद, प्रशांत बोकड़े, विनोद बंटी शर्मा, रामू मांडवी, विवेक पाण्डेय, कमल निषाद, दाउद खान, अश्वनी गौतम, सुमीत शर्मा, अवधेश सिंह, खेम राजपुरिया, अनिल चैनानी, रुपेश यादव, चंद्रहास यादव, गजेंद्र ठाकुर, पीलू राम साहू, भूषण लाल श्रीवास्तव, मुरारी लाल सुख्टेल, भाग्वान्तीं देवी चंद्राकर, रीता सोनी, किरण साहू, उमा पटेल, कुंती गोरे, लता कोर्राम, आकाश साहू, साजन पटेल, मृत्युंजय सिन्हा, विक्की तिगला, अनिश खान, शादाब खान, तेमन साहू, दिनेश्वर साहू, योगेश साहू, बसंत साहू, श्यामाबाई मार्कंडेय, देवकुंवर कोसमा, पूर्णिमा आमले, दुष्यंत साहू, मोहनीश पारकर, निर्मला बंजारे, रश्मि दुबे, भगवती सोनकर, योगेश्वरी साहू समेत सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page