DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कबीर आश्रम करहीभदर में द्वि-दिवसीय संत सम्मेलन, देहदान एवं नेत्रदान दाताओं का सम्मान 25 जनवरी को

बालोद। श्री कबीर आश्रम करहीभदर में 24 एवं 25 जनवरी 2026 को द्वि-दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता, प्रेम और कबीर साहेब के पारख सिद्धांत को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर कबीर पारख आश्रम सूरत, गुजरात से परम श्रद्धेय संत श्री गुरुभूषण साहेब जी, प्रयागराज से संत श्री हीरेंद्र साहेब जी, और कबीर आश्रम संकरी महासमुंद से संत श्री अनिल साहेब जी अपनी संत मंडली सहित उपस्थित रहेंगे। साथ ही क्षेत्रीय संत साध्वियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
कार्यक्रम का समय सुबह 10:00 बजे से 01:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक रखा गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं को सेवा और सत्संग का लाभ लेने का अवसर मिलेगा।
विशेष रूप से इस समारोह में देहदान एवं नेत्रदान दाताओं का सम्मान 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस बार सम्मानित होने वाले दाताओं में जामुन बाई, बसंती बाई और गुरुसुख साहेब (दुपचेरा), बिन्दा बाई और रोम लाल (मोखा), हुब लाल (सेमरा), त्रिलोचन साहू (दुपचेरा), ओमेश्वरी साहू (टेंगना), डामन लाल (सोहतरा), राधेलाल और भोजबाई/राधेलाल (कलंगपुर), पदमा बाई (टेंगना), भेखराम साहू, सृष्टि साहू, प्राची साहू (झलमला), टीका राम (चूल्हा पथरा), नंदलाल साहू (आल्हा नवागांव), मानबाई चौधरी और चेतन लाल चौधरी (इरागुड़ा), भेवेन्द्र कुमार साहू, उमा साहू, फगनी बाई साहू, छवि लाल (मोखा), गुणेश्वरी साहू (टेंगना), पार्वती साहू और ललित कुमार साहू (भानपुरी) शामिल हैं।
आयोजक समिति के सदस्यों में सुशांत दास, देवेन्द्र दास और मितेश दास प्रमुख हैं। आयोजक समिति ने सभी धर्म-प्रेमी सज्जनों एवं देवियों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में पधारकर सेवा-सत्संग का लाभ लें। कार्यक्रम की गरिमा और महत्ता को देखते हुए क्षेत्रीय भक्त मंडल एवं समस्त ग्रामवासी करहीभदर इसे भव्य रूप से आयोजित कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page