DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. किशोर साहू का अभिनंदन 21 जनवरी को

गुरुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष पद पर डॉ. किशोर साहू जी की नियुक्ति की गई है। डॉ. किशोर साहू जी की नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर द्वारा भव्य अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 21 जनवरी 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिनमें जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रेश हिरवानी जी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी एवं पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा जी शामिल हैं। इस अवसर पर वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष श्री तामेश्वर साहू जी को उनके सफल कार्यकाल के लिए सादर धन्यवाद एवं सम्मान भी ज्ञापित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सिन्हा सदन, गुरुर, जनपद पंचायत के पास किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page