DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नपाध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी ने विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया

गुणवत्ता व समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दल्ली चौक से रेलवे फाटक तक चल रहे रोड डिवाइडर, नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति को लेकर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएं और उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने स्टेडियम जाने वाले मुख्य मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग की नियमित साफ-सफाई, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से रखे गए व्यवसायियों के सामान को व्यवस्थित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page