DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला को रिश्तेदार बनकर ठगने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सोना–चांदी व बाइक जप्त

पहले भी कई बार जा चुका है जेल, पुलिस की सतर्कता से बड़ी चोरी का खुलासा

बालोद। ग्राम हरदी में महिला को अपने झांसे में लेकर स्वयं को दूर का रिश्तेदार बताकर घर में घुसकर सोने–चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को देवरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से सोने–चांदी के जेवरात एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफांस एक्का के पर्यवेक्षण में की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 25 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया अपने खेत की ओर जा रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसके पास पहुंचा और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े सवाल पूछने लगा। महिला द्वारा जानकारी देने पर आरोपी ने स्वयं को दूर का रिश्तेदार बताते हुए विश्वास में लिया और उसके घर के अंदर प्रवेश कर बेडरूम में रखे सोने–चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी कर फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 194/25, धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

शातिर आरोपी की गिरफ्तारी

गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी के दौरान संदेही नारायण बंजारे उर्फ मुकरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए चोरी किए गए जेवरात मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपाकर रखना बताया।

आरोपी के कब्जे से

सोने–चांदी के जेवरात (कुल कीमत ₹1,50,500/-)

चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा एसपी साइन क्रमांक CG 08 AS 7874 (कीमत लगभग ₹60,000/-)
को जप्त किया गया।

पुराना अपराधी, कई थानों में दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना अर्जुन्दा, रनचिराई, गुंडरदेही, सनौद एवं बालोद क्षेत्रों में चोरी एवं धोखाधड़ी के कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।

आरोपी को आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राकेश ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद गजबिहे, प्रधान आरक्षक प्रेमसागर कंवर, आरक्षक दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल एवं शशी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का विवरण

नारायण बंजारे उर्फ मुकरी, पिता स्व. देवनंदन बंजारे
उम्र – 57 वर्ष
निवासी – दानीटोला, सतनामीपारा, वार्ड क्रमांक 16
थाना व जिला – धमतरी

You cannot copy content of this page