DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोड़ा में निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत 15 छात्राओं को साइकिल और सम्मान प्रदान

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोड़ा में निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 15 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य वीरेंद्र कुल्हार्य, अधन सिन्हा, चंद्रशेखर (उप सरपंच), श्रीमती ललिता गांवरे (पूर्व सरपंच) और गैंदालाल तारम (सदस्य) ने छात्राओं को अबीर-गुलाल से सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य अजय मुखर्जी, व्याख्याता डॉ. बी. एल. साहसी, सी. जी. पटेल, जे. पी. बांधव, हेमेंद्र साहू, घनश्याम पटेल, क्लर्क ललित देवहारी, खगेश ठाकुर, शिक्षक श्रीमती त्रिजिला ठाकुर, श्रीमती मुक्ति और स्वीपर कुशल देवदास उपस्थित थे।
प्राचार्य मुखर्जी सर ने कहा कि शासन की इस योजना का लाभ वनांचल क्षेत्र की छात्राओं को मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। निशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं को घर से विद्यालय आने में सुविधा होगी और वे समय पर तथा अनुशासित होकर विद्यालय पहुंच सकेंगी। शाला प्रबंधन समिति के सदस्य कुल्हार्य सर ने कहा कि यह योजना नवमी कक्षा में प्रवेश करने वाली छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और आशा है कि भविष्य में भी शासन द्वारा और योजनाएं चलाई जाएंगी, जिनका लाभ बच्चों को मिलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साहसी एवं प्रभारी श्रीमती त्रिजिला ठाकुर द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page