DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम किल्लेकोड़ा में 22 जनवरी को आयोजित होगा श्री राम लला जन्मोत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी

बालोद। वनांचल क्षेत्र के ग्राम किल्लेकोड़ा में 22 जनवरी 2026 को श्री राम लला जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सर्व समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। इस उत्सव में महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा, स्थानीय मंडली के द्वारा रामायण पाठ, तथा मोरिया डांस पार्टी और मोर नान्हे संगवारी पार्टी द्वारा आकर्षक डांस प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन की जानकारी ग्रामवासियों परमानंद भंडारी और रूप सिंह गांवरे ने दी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा देगा। ग्रामीण उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयार हैं और आयोजन के सफल संचालन की पूरी तैयारी की गई है।

You cannot copy content of this page