DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तीन दिवसीय मानस महोत्सव का भव्य समापन, जनपद अध्यक्ष सुनिता साहू सहित गणमान्य रहे उपस्थित

गुरुर। ग्राम घोघोपुरी में युवा एकता संगठन और ग्रामवासियों के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक हुआ। महोत्सव का उद्घाटन जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू के आतिथ्य में किया गया था।
समापन समारोह 18 जनवरी को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा और अध्यक्षता सरपंच तरुणा गावरे द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भगवान राघवेंद्र की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया और महोत्सव को औपचारिक रूप से सफल घोषित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि रामायण का आयोजन गांव में शांतिपूर्ण वातावरण बनाता है और बच्चों व युवाओं को आदर्श जीवन मूल्यों की सीख देता है। रिटायर प्राचार्य चंदन सिन्हा ने कहा कि रामायण से जीवन में नैतिकता और सामाजिक समरसता की सीख मिलती है। जनपद सदस्य लता साहू ने भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी, जबकि सरपंच संघ अध्यक्ष डाकेश साहू ने युवाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। समापन समारोह में जिला पंचायत सभापति चंद्रिका गंजीर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू, किशोर साहू, दुर्गू राम सिन्हा, प्रभात धुव, तोसन साहू, पारख साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष ईश्वरी ठाकुर और ग्राम पटेल भेलूराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। तीन दिवसीय महोत्सव में रामायण वाचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को जीवन मूल्यों और संस्कारों की महत्वपूर्ण सीख दी गई।

You cannot copy content of this page