अर्जुन्दा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के लिए आयोजित पांच दिवसीय अंतर-जिला युवा विनिमय कार्यक्रम में बालोद जिले के यशवंत कुमार टंडन का चयन हुआ है।
यह कार्यक्रम दिनांक 19 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक जिला रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद-दुर्ग जिले के 35 युवा रायगढ़ जिले का भ्रमण करेंगे और वहां की संस्कृति, पर्यावरण एवं सामाजिक परिवेश को समझेंगे। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड, अर्जुन्दा ब्लॉक के ग्राम डुड़िया निवासी यशवंत कुमार टंडन (पिता: श्री हूबलाल टंडन) इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बालोद जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय और स्थानीय समुदाय ने यशवंत को इस चयन पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बालोद के यशवंत टंडन चयनित: रायगढ़ अंतर-जिला युवा विनिमय कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करेंगे
