
बालोद। ब्लॉक सेन समाज अर्जुन्दा की चारों इकाइयों एवं ब्लॉक सेलून संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह भरदा कला में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि सेन, ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता अशोक भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष सेन समाज अर्जुन्दा ने की। विशेष अतिथियों में ईश्वर सेन (ब्लॉक कोषाध्यक्ष), डॉ. डी.एल. भारद्वाज, शिव प्रसाद सेन, सतीश सेन (ब्लॉक उपाध्यक्ष), मिल कुमार कौशिक (संरक्षक) एवं रूपेंद्र सेन (ब्लॉक सचिव, गुंडरदेही) की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त तामेश कुमार सेन, पीरीद समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं समाज के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह के दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। अतिथियों ने समाज की एकता, संगठन मजबूती और सामाजिक विकास पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
