DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कमरौद में फिर हुई चोरी, मूर्ति से सारे जेवर उतार ले गए चोर, पुलिस जुटी जांच में, जून 2024 में हुई थी ऐसी ही वारदात

देखिए पूरी वीडियो कैसे ….डेढ़ साल के भीतर कमरौद हनुमान मंदिर में हुई दूसरी बड़ी चोरी

बालोद। गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कमरौद के प्रसिद्ध भूमिफोड़ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में एक बार फिर चोरी हो गई है । बीती रात को अज्ञात चोर मूर्ति में सजे सभी चांदी की जेवरात पार कर दिए हैं। बता दे कि ऐसी ही एक चोरी इसी मंदिर में जून 2024 में भी हुई थी। जिसके अज्ञात आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं। दुबारा चोरी की घटना ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिया है। चोरों हौसले भी इतने बुलंद है कि वहां चारों तरफ के कैमरे लगे होने के बावजूद बड़ी सफाई से घटना को अंजाम दिया है। तीन से चार जगह कैमरे उखाड़ कर ले गए हैं। घटना की जानकारी होने के बाद सुबह से स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। मुख्य मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के दर्शन पर अभी रोक लगा दी गई है। ताकि कोई साक्ष्य प्रभावित ना हो। मंदिर के लोगों ने बताया कि कैमरा चालू था पर रिकॉर्डिंग उसमें सेव नहीं हो रहा था। कुछ दिन से तकनीकी दिक्कत थी।जिसे सुधरवा नहीं पाए थे।चोरी हुई जेवरों की कीमत लाखों में बताई जा रही।

You cannot copy content of this page