DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भक्त गुहा निषाद जयंती: श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का उत्सव

नेमन साहू, रेंगाडबरी,डौण्डीलोहारा
डौण्डी लोहारा वनांचल क्षेत्र के ग्राम रेंगाडबरी में निषाद (केवट) समाज ने 16 जनवरी, शुक्रवार को भक्त गुहा निषाद जयंती बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई गली-गली भ्रमण के रूप में संपन्न हुई।

यात्रा में समाज के वरिष्ठजन जैसे विष्णु कोठारी, फगुआ राम निषाद, बलियार निषाद, चन्द्र शेखर निषाद, राम भुवन निषाद, हेमन्त निषाद, श्रवण निषाद, ताराचंद निषाद सहित युवा वर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान सभी भक्तजन “भक्त गुहा अमर रहें” और “जय श्रीराम” के जयकारों से गगन गुंजित करते हुए पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण में बदल दिया।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और अन्य उपस्थित लोगों ने भक्त गुहा के त्याग, सेवा भावना और प्रभु श्रीराम के प्रति निष्काम भक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भक्त गुहा समाज के गौरव हैं, जिनका जीवन सामाजिक समरसता, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए।

इस अवसर पर समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली। अंत में सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ यह भव्य कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page