DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य

बालोद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) ने 01 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नियमों और दिशा-निर्देशों को जारी किया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने परीक्षार्थियों से इन नियमों का पालन करते हुए परीक्षा के निष्पक्ष और सफल आयोजन में सहयोग करने का आग्रह किया है।

मुख्य निर्देश एवं नियम:

परीक्षा तिथि: 01 फरवरी 2026

परीक्षा पाली:

प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं हेतु): सुबह 09:30 बजे

द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षाओं हेतु): दोपहर 03:00 बजे

मुख्य द्वार बंद होने का समय:

प्रथम पाली: 09:00 बजे

द्वितीय पाली: 02:30 बजे

परीक्षा केंद्र का पूर्व अवलोकन: परीक्षा से एक दिन पूर्व अवश्य करें

समय पर पहुँचें: कम से कम 2 घंटे पहले, फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन के लिए

पहनावा नियम: हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े, साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट)

वर्जित रंग: काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैगनी, गहरा चॉकलेटी

धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले रिपोर्ट करना होगा

फुटवियर: केवल चप्पल

प्रतिबंधित वस्तुएँ: संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि

ले जाने योग्य सामग्री: केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन

सुरक्षा और अनुशासन: अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई और अभ्यर्थिता समाप्त

परीक्षार्थी संख्या:

प्रथम पाली: लगभग 1,19,000 अभ्यर्थी

द्वितीय पाली: लगभग 2,05,000 अभ्यर्थी

You cannot copy content of this page