DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव युवा उत्थान योजना: संघ लोक सेवा परीक्षा की प्राक्चयन परीक्षा मेरिट सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन 27 और 28 जनवरी को

बालोद। राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की नई दिल्ली में तैयारी हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बालोद के अनुसार, वर्ष 2025-26 की प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है।
दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम इस प्रकार है:
अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन: 27 जनवरी 2026
अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन: 28 जनवरी 2026
स्थान: मीटिंग हॉल क्रमांक 04, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर
समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
सहायक आयुक्त ने बताया कि विभागीय वेबसाइट www.trible.cg.gov.in पर वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची और कार्यक्रम विवरण देखा जा सकता है। निर्धारित तिथि और समय के बाद दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

You cannot copy content of this page