DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिटी प्रेस क्लब ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से की सौजन्य भेंट, स्थापना दिवस व जंबूरी आयोजन पर जताया आभार

बालोद l सिटी प्रेस क्लब बालोद के पदाधिकारियों ने जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने जिले में आयोजित रोवर–रेंजर जंबूरी के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए बधाई भी दी।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सिटी प्रेस क्लब की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने भविष्य में भी प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही।

इसी क्रम में सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल से भी मुलाकात की। पदाधिकारियों ने क्लब के स्थापना दिवस पर पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा बालोद जिले में जंबूरी के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल आयोजन को लेकर पुलिस विभाग को बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों की सफलता में मीडिया और पुलिस का आपसी सहयोग अहम होता है। उन्होंने सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को और सशक्त करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page