परीक्षेत्रीय साहू समाज चारवाही का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न



बालोद। तहसील साहू समाज बालोद के अंतर्गत परीक्षेत्रीय साहू संघ चारवाही द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2026, गुरुवार को चारवाही में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 15 गांवों के ग्रामीण साहू समाज की नवीन कार्यकारिणी एवं परीक्षेत्रीय साहू संघ की नई कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर विधिवत शपथ दिलाई गई। साथ ही पूर्व में ग्रामीण से लेकर परीक्षेत्र स्तर तक समाज सेवा में योगदान देने वाले वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत-वंदन किया गया एवं नए पदाधिकारियों को समाजहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टहल सिंह साहू (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ रायपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रेम साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ बालोद) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हलधर साहू (पूर्व महामंत्री, प्रदेश साहू संघ रायपुर), पवन साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, बालोद), श्री तोमन साहू (जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़) शामिल हुए।
अतिविशिष्ट अतिथियों में श्री प्रीतम साहू (पूर्व विधायक संजारी बालोद), श्री वीरेंद्र साहू (पूर्व विधायक गुण्डरदेही), श्रीमती कुमारी मदन साहू (पूर्व विधायक संजारी बालोद), श्री किशोरी साहू (पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद), श्री जितेंद्र साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद) एवं श्रीमती प्रतिभा चौधरी (अध्यक्ष नगर पालिका बालोद) प्रमुख रहे।

विशेष अतिथि के रूप में श्री तोरण साहू (नगर पालिका दल्लीराजहरा), श्रीमती पूजा साहू, श्री तेजराम साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती मीना साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, श्री कृष्णा साहू (पूर्व जिला साहू संघ उपाध्यक्ष), श्री मदन साहू (संगठन सचिव जिला साहू संघ बालोद), श्री जयंत साहू (उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ बालोद), श्रीमती हुलसी साहू, श्रीमती ममता साहू, श्री टेमन साहू, श्री कृष्णा साहू (अध्यक्ष सरपंच संघ बालोद) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मार्गदर्शन दिया।

नवनियुक्त परीक्षेत्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्री चंद्रभान साहू एवं श्रीमती सुशीला साहू, संगठन सचिव श्री तामेश्वर साहू, सचिव श्री धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सार्वा, न्याय प्रकोष्ठ श्री हेमलाल साहू, सह न्याय प्रकोष्ठ श्री कुंदन साहू, सहसचिव श्री भागीरथी साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ श्रीमती झरेखा साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। कार्यक्रम में 15 गांवों के ग्रामीण साहू संघ के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी परीक्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डोमेन्द्र साहू एवं सह मीडिया प्रभारी दीपक कुमार साहू ने दी।

You cannot copy content of this page