DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निकुम मंडई में 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ी नाचा की रंगारंग प्रस्तुति

निकुम ।ग्राम निकुम के श्री सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर, बस्ती पारा में 20 जनवरी मंगलवार को भव्य मेला मंडई का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति से ओतप्रोत नाचा कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें पूजा के फूल खलारी द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। मंडई में आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। ग्राम पंचायत निकुम के सरपंच भागवत पटेल एवं योगेश साहू ने बताया कि मंडई को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह है और आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

You cannot copy content of this page