DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में मानसगान सम्मेलन 16 को,मेला 17 को, कबड्डी 18 को, तैयारी अंतिम चरण पर

बालोद। बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में मानस गान सम्मेलन का आयोजन आज 16 जनवरी को किया जा रहा है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण पर है। इस मानस गान के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू होंगे। अध्यक्षता जनपद सदस्य दमयंती हरदेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर देव कुंवर कोसिमा और विशेष अतिथि में इंदल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, शांतनु देशमुख, चुरामन साहू, मनोज निर्मलकर, ओवा राम साहू, उमराव साहू, डॉक्टर डामेश साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कोमिन साहू, ढाल देशमुख, हिरदे देशमुख, शिवेंद्र, सहित अन्य होंगे। इसी तरह समापन समारोह के मुख्य अतिथि योगेश्वर कुमार देशमुख होंगे। विशिष्ट अतिथि खोमन देशमुख और सेवा सहकारी समिति सांकरा ज के प्राधिकृत अधिकारी छगनलाल देशमुख होंगे । अध्यक्षता होलकर देशमुख करेंगे। विशेष अतिथि में गांव के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। इसी तरह 17 जनवरी को गांव में मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मां की ममता,चिखली बांधा बाजार के छत्तीसगढ़ी नाच की प्रस्तुति होगी। इसके पूर्व गांव के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों सहित प्रमुख जनप्रतिनिधियों को गांव के विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। 18 जनवरी को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी। इसके उद्घाटन के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दमयंती हरदेल होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ ग्रामीण कोमल देशमुख करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page