DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- कोटेरा खरखरा नहर नाली के पास सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर

डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा संबलपुर से संजारी मार्ग पर कोटेरा खरखरा नहर नाली के पास शाम 7:00 बजे एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। जिसमें घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तो वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसे डौंडीलोहारा अस्पताल भेजा गया। डौंडीलोहारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

आसपास मौजूद लोगों से जानकारी हासिल की जा रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सेवक राम साहू ग्राम गोड़री अर्जुनी, थाना डोंगरगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम तोमन निवासी साल्हे टोला बताया जा रहा है।

दोनों एक ही बाइक में थे और कहीं मेला घूमने के लिए जा रहे थे। संजारी की ओर से संबलपुर की ओर आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है। मृतक के चेहरे में गंभीर चोट आई है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। खुद से ही बाइक अनियंत्रित होकर दोनों गिरे थे। जिसमें एक की मौत हुई है।

You cannot copy content of this page