स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर का समापन समारोह ….



बालोद। 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 47 बच्चे व एक शिक्षक दो शिक्षिकाएं शिविर में बच्चों के साथ रहे प्रति दिवस शिविर में शामिल बच्चे सुबह 5:00 बजे से उठकर रात्रि 10:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेते रहे। जिसमें सुबह प्रभात फेरी पीटी, योगा , परियोजना कार्य करते रहे। दोपहर 3:00 बजे बौद्धिक परिचर्चा में विभिन्न विभागों से व क्षेत्र से आए हुए अतिथियों का जानकारी व मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे। रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों द्वारा भाग लिया जाता था। जिसमें गांव के लोग अधिक जनसंख्या में शामिल होकर आनंद लेते थे। बौद्धिक परिचर्चा में दूसरे दिवस में श्री आर . एल चुरेंद्र प्रधान आरक्षक के द्वारा वर्तमान में हो रहे साइबर ठगी के विषय में बताया गया। साथ ही उससे बचने के उपाय भी बताएं । रायपुर से नागेंद्र दुबे पहुँचे हुए थे जिन्होंने प्राकृतिक खेती के विषय मे विस्तार से बताए। तृतीय दिवस में राजयोगिनी सरिता दीदी, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बालोद के द्वारा नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान दिया गया इस दिन हमारे वरिष्ठ व्याख्याता श्री ईश्वर लाल उईके सर का भी स्वयं सेवकों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।चतुर्थ दिवस में महिला एवं बाल विकास विभाग के श्रीमती पूर्णिमा साहू काउंसलर एवं श्री प्रीतम ठाकुर के द्वारा बच्चों में महिलाओं पर हो रहे अपराधों व उससे बचने के लिए बनाए गए कानून का जानकारी दिया गया । पांचवे दिवस में हमारे राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्रीमती डॉक्टर लीना साहू का आगमन हुआ उन्होंने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के लाभ व त्याग को बताया साथ ही स्वास्थ्य विभाग से श्री आर के सोनबोइर ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में जानकारी दिया विशेष कर रोगों के प्रकार बताए गए साथ ही सिकलिंन सिकलिंन बीमारी के विषय में विस्तार से चर्चा किया छठे दिवस में स्वयं सेवकों का शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम था शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना करकाभाट एवं भोला पठार में पाषाण काल के ऐतिहासिक स्थलों को देखा गया भोलेनाथ के दर्शन किये रात्रि में कैम्प फायर व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया शिविर का सातवां दिवस समापन समारोह का रहा जिसमें हमारे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा के सरपंच श्रीमती मालती भुसाखारे जी एवं अध्यक्षता हमारे संस्था के प्राचार्य श्री अरुण कुमार साहू जी के द्वारा किया गया समापन समारोह में आदिवासी समाज के लोगों ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं संस्था को प्रतीक चिन्ह भेंटकर बधाई दिया व प्राचार्य को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया । समापन समारोह में सरपंच के द्वारा व गांव के अन्य प्रतिनिधियों के द्वारा स्वयं सेवकों को व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिश्चन्द्र पटेल व्याख्याता को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया । स्वयं सेवक मोनेश कौशिक, डोमेन्द्र यादव, रजनेश पटेल , नमन भारती, येश कुमार तन्मय सोनकर , भास्कर, सोनकर को दल नायक के रूप में विशेष सम्मान किया गया तत्पश्चात स्वयंसेवक स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद पहुंचकर अपने-अपने घरों को प्रस्थान किये ।सात दिवसीय कैम्प में श्री टी. एस. मंडावी व्यख्याता, डी. पी. सिन्हा व्यख्याता , सुश्री मनोरमा कुंभज व्यख्याता , श्री भागवत साहू व्यख्याता , श्री महेंद्र पटेल सहा शिक्षक , सुश्री शैलेन्द्री साहू आई टी शिक्षक का पूरे कैम्प में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।

You cannot copy content of this page